रक्षाबंधन के अवसर पर रायपुर संभाग में रविवार को खुले रहेंगे विशेष डाकघर काउंटर, आधार सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन के अवसर पर रायपुर संभाग में रविवार को खुले रहेंगे विशेष डाकघर काउंटर, आधार सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध


रायपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले डाकघरों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है।

23 अगस्त रविवार को रायपुर संभाग के सभी विभागीय डाकघरों—जिसमें प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर और उप-डाकघर शामिल हैं—के काउंटर आम जनता के लिए खुले रहेंगे, ताकि रक्षाबंधन के लिए राखियों की बुकिंग और प्रेषण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, नागरिकों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 23 अगस्त रविवार को रायपुर प्रधान डाकघर (जीपीओ) में कार्यालयीन समय के दौरान आधार पंजीयन एवं अद्यतनीकरण (अपडेशन) का कार्य भी नियमित रूप से चालू रहेगा।

डाक विभाग ने जन सामान्य से अपील की है कि वे रविवार को अपने निकटतम विभागीय डाकघर जाकर इन विशेष सुविधाओं का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story