एपस्टीन फाइल्स पर सियासत गरम: धमतरी में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
एपस्टीन फाइल्स पर सियासत गरम: धमतरी में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला


एपस्टीन फाइल्स पर सियासत गरम: धमतरी में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला


धमतरी, 28 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के गांधी मैदान में शनिवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन पर उतर आईं। ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी और अंबिका सिन्हा ने किया। कार्यकर्ताओं ने “एपस्टीन फाइल डील पर जवाब दो” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आने की चर्चा है, ऐसे में सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी विवादित दस्तावेज में आता है, तो पारदर्शिता के साथ जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। “भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा,” उन्होंने दोहराया। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि भाजपा के कथित कृत्यों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव विक्रांत पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, लोकेश्वरी साहू, वीणा देवांगन, संजय, डागौर राकेश मौर्या, शैलेंद्र दीवान, गीतराम सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, मोहिनी साहू, जित्तू साहू, हीना ध्रुव, सबीना खान, वतंजलि गोस्वामी, अविनाश मारोठे, योगेश्वर साहू, यशनारायण दुबे, मानिक साहू, सलीम तिगाला, नमन बंजारे, सूर्या बघेल, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story