छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर


दंतेवाड़ा, 18 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज शनिवार काे बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया।

मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। आगमन के दौरान प्रशासन एवं न्यायपालिका के अधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए जिले में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्वा दांगी, एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक कोड़ली श्रीधर, एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story