पुलिस विभाग की तीसरी लिस्ट जारी, 32 आरक्षकों के तबादले
21 अप्रैल को 192 आरक्षकों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है
धमतरी, 22 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी ने प्रशासनिक कसावट और कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए जिले में पदस्थ 32 आरक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। आदेश तत्काल - प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 21 अप्रैल को 192 आरक्षकों की सूची - पहले ही जारी हो चुकी है।
अनुराग पाण्डे थाना धमतरी से थाना दुगली, शक्ति सोरी केरगांव से अकलाडोंगरी, सुमित थापा अकलाडोंगरी से दुगली, महेन्द्र कुमार अक्षय अकलाडोंगरी से थाना दुगली, रोहित कुमार मंडावी अकलाडोंगरी - से दुगली, संदीप साहू भखारा से दुगली, सीता ध्रुव मगरलोड से दुगली, धर्मेन्द्र साहू मगरलोड से दुगली, - प्रकाश सोनी दुगली से अकलाडोंगरी, सुमन कश्यप नगरी से दुगली, चन्द्रकुमार चौहान सिहावा से बोराई, राकेश बंजारे सिहावा से बोराई, विष्णु मरकाम सिहावा से नगरी, मंगीया राम कुंजाम सिहावा से कुरूद, नर्मदा नेताम सिहावा से बोराई, मालती ओटी सिहावा से केरगांव, गिरीश सोम नगरी से बोराई, मनीष पाले यातायात से थाना अकलाडोंगरी, पुन सिंग साहू यातायात से केरगांव, विश्वनाथ कुमार ध्रुव रक्षित केंद्र धमतरी से दुगली, महेन्द्र कुमार साहू रक्षित केंद्र धमतरी से दुगली, अभय राम मरकाम रक्षित केंद्र धमतरी से केरगांव, लोकेश ध्रुव रक्षित केंद्र धमतरी से अकलाडोंगरी, नकुल साहू रक्षित केंद्र धमतरी से केरगांव, नरसिंह रक्षित केंद्र धमतरी से दुगली, गोविंद सिद्राम रक्षित केंद्र धमतरी से अकलाडोंगरी, अनूप लाल ध्रुव रक्षित केंद्र धमतरी से नगरी, झमेल सिंह राजपूत थाना नगरी से खल्लारी, छबीलाल सुर्यवंशी खल्लारी से मेचका, दुष्यंत निषाद नगरी से अकलाडोंगरी, नरेश सिदार नगरी से थाना बोराई, सत्यानारायण निषाद थाना नगरी से थाना बोराई स्थानांतरित किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

