जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जब्त

WhatsApp Channel Join Now
जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जब्त


जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जब्त


कोरबा, 27 मई (हि. स.)। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग, कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज बुधवार काे ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में चल रही अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया।

सूत्रों के अनुसार खनिज विभाग को जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसमें अवैध रेत उत्खनन की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन तथा एक हाईवा वाहन को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही संबंधित संचालकों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story