अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

WhatsApp Channel Join Now
अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल


अम्बिकापुर, 01 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित अम्बिकापुर में रहने वाली अन्नू तिवारी ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में योजना के संबंध में जानकारी मिली और आवश्यक फॉर्म भरकर योजना का लाभ लिया।

अन्नू तिवारी ने बताया कि फॉर्म भरने के कुछ दिनों बाद उन्हें 1,000 की राशि प्राप्त हुई। इसके बाद उन्हें 2,000 की राशि मिली। प्रसव के बाद शिशु को निर्धारित तीन टीके लगने के पश्चात उन्हें पुनः 2,000 की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान और पोषण संबंधी जरूरतों में किया।

उन्होंने बताया कि, योजना की राशि से गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपने स्वास्थ्य तथा बच्चे के पोषण का बेहतर ध्यान रखने में सहायता मिली। इससे वे और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अन्नू तिवारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी है और मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को काफी संबल मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story