कोरबा: पीएम स्वनिधि योजना से बदली सत्यनारायण बरेठ की जिंदगी, 10 हजार के लोन से शुरू किया व्यवसाय

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा: पीएम स्वनिधि योजना से बदली सत्यनारायण बरेठ की जिंदगी, 10 हजार के लोन से शुरू किया व्यवसाय


कोरबा, 14 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरबा जिले के सत्यनारायण बरेठ ने इस योजना की मदद से फास्ट फूड का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। महज 10 हजार रुपये के ऋण से शुरू हुआ उनका कारोबार अब लगातार आगे बढ़ रहा है।

सत्यनारायण बरेठ ने करीब 14 वर्षों तक एक होटल में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण किया। कोविड-19 महामारी के दौरान आई आर्थिक परेशानियों के बीच उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने फास्ट फूड का व्यवसाय शुरू किया।

मेहनत और लगन से कारोबार बढ़ाने के साथ उन्होंने पहला ऋण समय पर चुका दिया। इसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये का दूसरा ऋण मिला, जिससे उन्होंने व्यवसाय का विस्तार किया। नियमित ऋण भुगतान और कारोबार में प्रगति के चलते अब उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण भी स्वीकृत हुआ है।

सत्यनारायण का कहना है कि इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। व्यवसाय से होने वाली आय से वे परिवार की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर पा रहे हैं। उन्होंने आर्थिक सहयोग के लिए भारत सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story