पीएम सूर्यघर योजना से यशवंत जायसवाल को बिजली बिल में राहत की उम्मीद

WhatsApp Channel Join Now
पीएम सूर्यघर योजना से यशवंत जायसवाल को बिजली बिल में राहत की उम्मीद


कोरबा 15 अक्टूबर (हि. स.)। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी यशवंत जायसवाल ने घर की बिजली खपत और हर महीने आने वाले बिजली बिल को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्हें लगा कि छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से बिजली बिल का बोझ कम होगा और परिवार को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से पहले 2 किलोवाट क्षमता तक 30,000 प्रति किलोवाट और तीसरे किलोवाट के लिए 18,000 की केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। इस प्रकार 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर केंद्रीय सहायता अधिकतम 78,000 तक हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता के रूप में एक किलोवाट संयंत्र पर 15,000 तथा 2 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 30,000 दिए जाने का प्रावधान है। पात्रता और स्वीकृत क्षमता के अनुसार दोनों सहायता मिलाकर 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर कुल सहायता 1.08 लाख तक हो सकती है।

यशवंत जायसवाल का यह निर्णय परिवार के बिजली खर्च में राहत पाने के साथ सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में भी एक कदम है। घर की छत पर सौर संयंत्र से बिजली तैयार होने पर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। वास्तविक सहायता राशि स्वीकृत संयंत्र क्षमता और योजना की पात्रता के अनुसार तय होती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story