कोरबा: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दादूराम गुप्ता को मिली राहत, घर की छत पर लगाया सोलर पैनल

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दादूराम गुप्ता को मिली राहत, घर की छत पर लगाया सोलर पैनल


कोरबा, 14 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का माध्यम बन रही है। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी दादूराम गुप्ता ने भी इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराया है। इससे उनके परिवार को बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना आर्थिक परेशानी का कारण बनता था। बढ़ते बिजली खर्च से राहत पाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सहारा लिया और घर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया। अब उनका परिवार सूर्य की रोशनी से बनने वाली बिजली का उपयोग कर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम कर सकेगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपये और राज्य सरकार से 15 हजार रुपये सहित कुल 45 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। वहीं, दो किलोवाट के संयंत्र पर कुल 90 हजार रुपये और तीन किलोवाट के संयंत्र पर अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। घरों की छतों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल सूर्य की रोशनी से बिजली तैयार करते हैं, जिससे बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

दादूराम गुप्ता की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोग अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली खर्च कम करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदार बन सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story