पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से किसान लोचन प्रसाद कश्यप को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

WhatsApp Channel Join Now
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से किसान लोचन प्रसाद कश्यप को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद


पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से किसान लोचन प्रसाद कश्यप को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद


जांजगीर-चांपा 13, अक्टूबर (हि. स.)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी किसान लोचन प्रसाद कश्यप को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

लोचन प्रसाद कश्यप ने मंगलवार काे बताया कि उनके पास लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि है और खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में होने वाले खर्चों को पूरा करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं के प्रबंधन में मदद मिलती है और खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है। योजना से मिल रहे आर्थिक सहयोग के लिए लोचन प्रसाद कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759880 Articles

Share this story