पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के खाते में आई 23.91 करोड़ रूपये

WhatsApp Channel Join Now
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के खाते में आई 23.91 करोड़ रूपये


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के खाते में आई 23.91 करोड़ रूपये


जांजगीर-चांपा, 13 मार्च (हि. स.)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आज शुक्रवार को देशभर के किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि जारी की गई।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे (च) जांजगीर में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि, जिले के 118890 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 23.91 करोड़ रूपए अंतरित की गई है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कर लाइव प्रसारण देखा गया। किसानों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ रबी फसलों में दलहन और तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार करने कहा। उन्होने जिले के किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महन्त ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, कृषकगण, गुलाब सिंह चंदेल, सरपंच जर्वे (च) कमल कश्यप, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story