प्रधानमंत्री के 12 सालों के स्वर्णिम सफर को लेकर भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने प्रबुद्ध जनों के साथ किया मीडिया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के 12 सालों के स्वर्णिम सफर को लेकर भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने प्रबुद्ध जनों के साथ किया मीडिया संवाद


रायगढ़ , 15 जून (हि.स.)।भाजपा नेता पूर्व मंत्री विधायक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल में आज रायगढ़ के होटल अंश में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कहा मोदी सरकार के 12 वर्षों में “विश्वास की यात्रा” का स्वर्णिम अध्याय ने देश की दशा दिशा बदली है।देश की जनता ने बार-बार साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाएं, जब सरकार शासन नहीं सेवा का माध्यम बने, तब जनता उसका साथ भी देती है और भरोसा भी व्यक्त करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने उस अटूट विश्वास की कहानी है, जिसने राजनीति में एक नया मिथक स्थापित किया है। यह विश्वास प्रचार से नहीं, कठिन समय में लिए गए निर्णयों, राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति और जनता से सीधे संवाद से बना है। जनविश्वास से जनादेश तक की बातों का जिक्र करते हुए कहा 2014 में जनता ने पहली बार मोदी जी को आशीर्वाद देकर देश सेवा के लिए दिल्ली भेजा। 2019 में यह विश्वास और मजबूत होकर सामने आया। 2024 में लगातार तीसरी बार शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया तो वह किसान कल्याण की थी । पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की मंजूरी। यही संदेश है सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है।

12 साल में भारत में हुए कायाकल्प का ब्यौरा देते हुए अमर अग्रवाल ने कहा आयुष्मान भारत से 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज। एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 हो गई । कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर भारत ने “वैक्सीन मैत्री” से 99 देशों की मदद की। स्वच्छ भारत से 12 करोड़ शौचालय बनाए गया।बुनियादी ढांचा बदला सड़क, बिजली, रेल रोज 12 किमी से बढ़कर 34 किमी/दिन हाईवे निर्माण किया गया । चार लाख किमी ग्रामीण सड़क बनाई गई । छत्तीसगढ़ के 98 प्रतिशत गांव पक्की सड़क से जुड़े। सौभाग्य योजना से 2.86 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली। रेल बजट 16 गुना बढ़ गया । वंदे भारत, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया गया। अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में भारत 10वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बना।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story