सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएसपीएमटीपीएस के औषधि उद्यान में पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएसपीएमटीपीएस के औषधि उद्यान में पौधरोपण


सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएसपीएमटीपीएस के औषधि उद्यान में पौधरोपण


कोरबा, 3 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएमटीपीएस), कोरबा पूर्व के औषधि उद्यान में आज शनिवार काे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपीएमटीपीएस के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। औषधि उद्यान में लगाए गए पौधे आने वाले समय में परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय वनस्पतियों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का माध्यम बनेंगे।

इस अवसर पर अति मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी, सुनील सरना, जीपी भगत, आरके साहू सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में सिविल विभाग ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story