लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटी, तीन लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटी, तीन लोग घायल


धमतरी, 03 जून (हि.स.)। लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए धमतरी रिफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम मुकुंदपुर के करीब 25 से 26 ग्रामीण एक पिकअप वाहन में सवार होकर दो जून को ग्राम कोंगेरा में नहावन-दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद सभी ग्रामीण पिकअप में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी रात आठ बजे खड़पथरा स्थित अमलीपारा तालाब के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसा से सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने तत्काल वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया। हादसा में दो लोगों के हाथ फेक्चर होने की जानकारी मिली है। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया, जबकि अन्य सवार को चोटें नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक श्रवण मरकाम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इधर पुलिस घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story