चार टन लोहे के अवैध कबाड़ से भरी पिकअप वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
चार टन लोहे के अवैध कबाड़ से भरी पिकअप वाहन जब्त


दंतेवाड़ा, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी औद्योगिक क्षेत्र में चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज साेमवार काे करीब 4 टन लोहे के अवैध कबाड़ से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

बरामद कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त वाहन को बचेली की ओर से लाया गया था। वाहन को छोड़कर संबंधित लोग खाना खाने जाने की बात कहकर पैदल भांसी-किरंदुल की ओर फरार हाे गये थे। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए कबाड़ से भरी पिकअप वाहन को जब्त कर थाना भांसी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अब वाहन मालिक, आरोपिताें की पहचान तथा कबाड़ के स्रोत की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक ललित कुमार रजक, सउनि. शिवनारायण निवास, रमेश्वर श्यामले, धर्मेन्द्र सलाम, मनोज नाथ, सउनि. शंकर ठाकुर सहित आरक्षक क्रमांक 1290, 1240, 305, 1205, 1080, 553 एवं 490 का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story