22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी काे कटेकल्याण पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी काे कटेकल्याण पुलिस ने किया गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 12 सितंबर (हि.स.)। जिले में फरार आरोपिताें और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेकल्याण पुलिस ने वर्ष 2004 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले लगभग 22 वर्षों से पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को थाना कटेकल्याण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कुआकोंडा के अपराध क्रमांक 12/2004, धारा 324 भादवि के मामले में फरार स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो (उम्र करीब 60 वर्ष) निवासी मंझारपारा, ग्राम कटेकल्याण, साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कटेकल्याण पुलिस की टीम कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी और मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपि‍त सुखराम उर्फ डेगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो को आज शन‍िवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story