जांजगीर-चांपा: चोरी मामले में चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा: चोरी मामले में चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर (हि. स.)। जिले में फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला पुलिस ने चोरी के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आशिकी उर्फ राकेश दिनकर, निवासी खपरी, थाना मुलमुला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार काे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में फरार आरोपिताें और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मुलमुला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की तलाश तेज की थी। चोरी के मामले में आरोपित के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था।

मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी की और आखिरकार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुलमुला पुलिस की यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। इससे कुछ दिन पहले भी पुलिस ने पांच वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ में पुलिस को सफलता मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story