पेंशनर संघ ने जनवरी 2026 से दाे प्रतिशत महंगाई राहत जारी करने साैंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनर संघ ने जनवरी 2026 से दाे प्रतिशत महंगाई राहत जारी करने साैंपा ज्ञापन


सुकमा, 06 अगस्त (हि.स.)। भारतीय पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला शाखा सुकमा ने आज गुरूवार काे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य के पेंशनरों को केंद्र के समान जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत एरियर सहित जारी करने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष एस. कसीमुद्दीन ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत स्वीकृत कर दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक इसका आदेश जारी नहीं किया है। इससे राज्य के लाखों पेंशनरों में निराशा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य के बीच सहमति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब डीआर जारी करने में कोई बाधा नहीं है। संघ ने एक सूत्रीय मांग रखते हुए कहा कि जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश तत्काल एरियर सहित जारी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष जेठ राम साहू, सचिव अलखेड़ सूना व कोषाध्यक्ष टीआर वर्मा उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story