उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी, सचिव सहित कर्मचारी होंगे सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा 24 मार्च (हि. स.)। जि ले में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने वाले पटवारी, सचिव सहित कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल उन कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ किया है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार काे कहा कि पटवारी, सचिव सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी और मतदाता जागरूकता, पेंशन योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सराहनीय योगदान दिया गया है। इन कार्यों के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे है उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story