ब्लॉकस्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता में जिलास्तर के लिए प्रतिभागियाें का हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now
ब्लॉकस्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता में जिलास्तर के लिए प्रतिभागियाें का हुआ चयन


जगदलपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के निर्देशन में आज शुक्रवार काे ब्लॉकस्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता का आयोजन सेजस स्वामी विवेकानंद स्कूल, जगदलपुर में किया गया।

प्रतियोगिता में विकासखंड जगदलपुर के 41 संकुलों को 06 जोन में विभाजित कर जोनस्तर पर चयनित कुल 118 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर की बालिकाएं शामिल रहीं। प्रत्येक विधा एवं स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का चयन जिलास्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित बालिकाएं अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित बालिकाओं को सेजस विवेकानंद की प्राचार्य मनीष खत्री शिक्षिका सुचित्रा सामंत सिंह, टी रुचिका के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ, चित्रकला, वाद-विवाद, एकल गायन एवं वाद्ययंत्र सहित 06 विधाओं में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में सुषमा सामंत, पूर्णिमा सरोज, लक्ष्मी कुड़िकाल, सतीश शर्मा, सतरूपा मिश्रा, दीप्ति ठाकुर, अजय श्रीवास्तव एवं राजेश तिवारी शामिल रहे। जिला से अवलोकनकर्ता के रूप में लीना नामदेव, रियाज खान एवं हरिबंधु बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन शरद श्रीवास्तव द्वारा, व्यवस्थापन विकास चंद्राकर द्वारा, परिणाम समन्वय विवेक राय द्वारा तथा नोडल के रूप में मनीष अहीर एवं विकास साहू द्वारा किया गया। आयोजन में संकुल जगदलपुर के समस्त संकुल समन्वयकों का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story