कोरबा में खेत से मिला अधजला शव, गुप्तांग क्षत-विक्षत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में खेत से मिला अधजला शव, गुप्तांग क्षत-विक्षत, पुलिस जांच में जुटी


कोरबा, 01 दिसंबर (हि. स.)। जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत औराई के समीप आज सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी। विशेष रूप से गुप्तांग क्षत-विक्षत पाए जाने से घटना ने और गंभीर रूप ले लिया है।

सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों ओर घेराबंदी कर साक्ष्य संकलन शुरू किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कर रही है।

पुलिस आसपास के ग्रामीणों व किसानों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना की संभावित वजहों का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही जांच सही दिशा में आगे बढ़ पाएगी।

फिलहाल पुलिस हत्या, रंजिश या किसी अन्य गंभीर आपराधिक वारदात की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story