रायपुर : पं. स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी का पुण्य स्मरण कार्यक्रम 11 जुलाई को

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : पं. स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी का पुण्य स्मरण कार्यक्रम 11 जुलाई को


रायपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार पंडित स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी की जयंती पर 1 जुलाई बुधवार को रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

पं. त्रिवेदी की 11 जुलाई को पुण्यतिथि के अवसर पर तथा उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि के संयुक्त स्मरण स्वरूप पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 5 जुलाई 2026 को रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में रायपुर प्रेस क्लब एवं छत्तीसगढ़ मित्र के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।

इस अवसर पर उनके पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक जीवन में दिए गए अविस्मरणीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story