बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 21 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 21 सेक्टर अधिकारी नियुक्त


जगदलपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, निर्बाध और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए कुल 21 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, पर्यवेक्षण और निर्बाध निर्वाचन कार्य संपादित करेंगे।

आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में सेक्टर अधिकारियों का दायित्व विभाजित किया गया है। जनपद पंचायत जगदलपुर के सेक्टर क्रमांक 1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत माड़पाल के मतदान केंद्र क्रमांक 43, 44, 45, 46 और 47 का जिम्मा उप संचालक (जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, जगदलपुर) सुरेश चन्द्र सिंह को सौंपा गया है। जनपद पंचायत बस्तर में एसडीओ (वन विभाग) आई.पी. बंजारे को सेक्टर 02 से 05 के तहत मुरुकुची (केंद्र 35), कुम्हली (केंद्र 40), सितलावण्ड (केंद्र 57) और नवा रतेंगा (केंद्र 184) का प्रभार दिया गया है, जबकि सेक्टर 06 के अंतर्गत भोण्ड (केंद्र 220) की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत बकावण्ड में अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.यां.वि., बकावण्ड) विविध सिंह को सेक्टर 07 से 11 के तहत चारगांव (केंद्र 05), गारेंगा (केंद्र 33), पोलेबेड़ा (केंद्र 43), छोटेदेवड़ा (केंद्र 173) और नलपाण्ड (केंद्र 184) का दायित्व सौंपा गया है, साथ ही सेक्टर 12 के तहत कोहकापाल (केंद्र 219) और सेक्टर 13 के तहत तारापुर (केंद्र 230) की जिम्मेदारी तय की गई है। जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा में परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास, लोहण्डीगुड़ा) श्री आशाराम पोर्ते को सेक्टर 14 से 18 के अंतर्गत बोदली (केंद्र 03 व 04), मारी कोड़ेर (केंद्र 64), तारागांव (केंद्र 132) और अलनार (केंद्र 146) का प्रभार दिया गया है।

अन्य जनपद पंचायतों में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसके तहत जनपद पंचायत तोकापाल के सेक्टर 19 में केशलुर (केंद्र 84) के लिए डिप्टी रेंजर (वन विभाग, तोकापाल) राजकुमार मिश्रा, जनपद पंचायत बास्तानार के सेक्टर 20 में बड़े किलेपाल-01 (केंद्र 24) और बड़े किलेपाल-03 (केंद्र 32) के लिए डिप्टी रेंजर (वन विभाग) पीएन ठाकुर तथा जनपद पंचायत दरभा के सेक्टर 21 में कामानार (केंद्र 51) के लिए उप अभियंता (जनपद पंचायत दरभा) कुलवंत सिंह पावले को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के निर्धारित भवनों व कक्षों (प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल आदि) में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story