छत्तीसगढ़ में धान खरीद अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में धान खरीद अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन


-टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सहूलियत, 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी

रायपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी महाअभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से अब तक 4 लाख 68 हजार 722 टोकन जारी किए जा चुके हैं। इसके जरिए किसानों ने करीब 24.40 लाख मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किए हैं।

राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर तक प्रदेश के 37 हजार 792 किसानों से कुल 1 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान कुल 38 हजार 139 टोकन के माध्यम से धान का उपार्जन हुआ है। वहीं, 18 नवंबर को एक ही दिन में 12 हजार 554 टोकन पर 48 हजार 297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

राज्य सरकार ने धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे ही धान विक्रय की तिथि निर्धारित कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद अवधि के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779522 Articles

Share this story