शुभ मुहूर्त में कुरुद मंडी में धान खरीद का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
शुभ मुहूर्त में कुरुद मंडी में धान खरीद का शुभारंभ


शुभ मुहूर्त में कुरुद मंडी में धान खरीद का शुभारंभ


धमतरी, 18 नवंबर (हि.स.)। कृषि उपज मंडी कुरुद में बुधवार को शुभ मुहूर्त और विधि-विधान के साथ धान खरीद का शुभारंभ हुआ। सुबह 10:30 बजे मंडी परिसर में पूजा-अर्चना कर किसानों और व्यापारियों को प्रसाद वितरित किया गया।

मंडी अधिकारियों एवं व्यापारियों ने किसानों का मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया, जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। खरीदी के पहले ही दिन मंडी में किसानों का उत्साह देखने को मिला और 10,257 बोरे से अधिक धान की आवक दर्ज की गई। नीलामी में पतला धान 3,500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव पर बिका, जिससे किसानों में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर मंडी सचिव राजकुमार रात्रे ने कहा कि, मंडी में किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि किसी काे कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। मंडी में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मंडी कर्मचारी बालाराम चंद्राकर, सरोज देवांगन एवं रेजा हमाल संघ के सदस्य मौजूद रहे। राइस मिलर संघ की ओर से अनिल चंद्राकर, सुनील अग्रवाल, विजय केला, हितेंद्र केला लक्खू, मनोज चंद्राकर, अजय केला, रोशन केला, योगेश चंद्राकर और मनीष अग्रवाल उपस्थित थे। वहीं ट्रेडिंग एवं आढ़तिया संघ से राजेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, दीपक महावर, पप्पू अग्रवाल, सुनील चंद्राकर, घनश्याम महावर, खिलेंद्र चंद्राकर, श्याम बाजपेई और राजू महावर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story