गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 60 बोरी धान जब्त

WhatsApp Channel Join Now
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 60 बोरी धान जब्त


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 18 नवंबर (हि.स.)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में सतत निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार काे धान उपार्जन केंद्र खोडरी में संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई करते हुए 60 बोरी धान जब्त किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड, खाद्य निरीक्षक गौरेला एवं कृषि नोडल अधिकारी खोडरी के संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केंद्र खोडरी में विक्रय के लिए लाए गए धान की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम खोडरी के कृषक गोविन्द सिंह वाकरे द्वारा ग्रीष्मकालीन एवं मिश्रित किस्म का धान विक्रय के लिए लाया जाना पाया गया। इस पर जांच दल ने कार्रवाई करते हुए कुल 60 बोरी, लगभग 25 क्विंटल धान जब्त कर समिति प्रबंधक खोडरी की सुपुर्दगी में सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778973 Articles

Share this story