जांजगीर-चांपा के पचेड़ा गांव को 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा के पचेड़ा गांव को 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण


सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों से बढ़ेंगी ग्रामीण सुविधाएं

जांजगीर चांपा, 15 नवंबर (हि.स.)। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने आज रविवार को गांव में कुल 36 लाख 18 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सड़क, जल निकासी, सामाजिक गतिविधियों और शिक्षा से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक ब्यास कश्यप ने जिन विकास कार्यों की सौगात दी, उनमें 7 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 10 लाख रुपये से आरसीसी नाली निर्माण, 10 लाख रुपये से महाराणा प्रताप भवन निर्माण, 5 लाख 68 हजार रुपये से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण तथा 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से शासकीय विद्यालय में बालिका शौचालय निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, नाली, सामाजिक भवन, मुक्तिधाम और विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का निर्माण गांव के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच बिंद्रा कश्यप, उपसरपंच अभिषेक सिंह, पंचायत सचिव भूपेंद्र सिंह सहित राकेश सिंह, अशोक कश्यप, दुर्योधन बरेठ, सतीस सिंह, शत्रुहन कश्यप, लखन कश्यप, भजन सूर्यवंशी, छोटू गडवाल, रवि कश्यप, रामकुमार कश्यप, बसंत कश्यप, प्रीतम कश्यप, कमलेश कश्यप एवं दीपक कश्यप उपस्थित रहे।

इसके अलावा पंच उमा कश्यप, गायत्री कश्यप, अमला कश्यप, रामबाई बरेठ, शैलेन्द्र कश्यप, जनकदुलारी कश्यप, करन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story