बस्तर फाइटर्स के 79 पदों पर अब तक 1,100 से अधिक आवेदन जमा, अंतिम तिथि 12 दिसंबर

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर फाइटर्स के 79 पदों पर अब तक 1,100 से अधिक आवेदन जमा, अंतिम तिथि 12 दिसंबर


जगदलपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) में आरक्षक बनने के लिए बस्तर जिले के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आरक्षक सेवा भर्ती (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2026 के तहत कुल 79 पदों के लिए चल रही प्रक्रिया में अब तक 1100 से अधिक युवा आवेदन जमा कर चुके हैं।

2 नवंबर 2026 से शुरू हुई इस भर्ती के लिए बस्तर जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी 12 दिसंबर की शाम 05 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। स्थानीय युवाओं के बड़ी संख्या में फोर्स से जुड़ने से न केवल युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिल रहा है, बल्कि में शांति और विकास कार्य की सुरक्षा बढ़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story