बलौदाबाजार : बकाया राशि जमा नहीं, पांच पूर्व सरपंचों को अंतिम चेतावनी, तीन दिन में राशि नहीं जमा करने पर होगी सख्त कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 11 जुलाई (हि.स.)। बार -बार नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सिमगा ने 5 पूर्व सरपंचों को 14.67 लाख रुपये शासकीय बकाया राशि की वसूली के लिए अंतिम चेतवनी नोटिस जारी किया है।

एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने बताया कि, पूर्व सरपंच को पंचायत की राशि जमा नहीं करने के फलस्वरुप सम्पूर्ण राशि एकमुश्त जमा करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किया गया, किन्तु बकायादार पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा राशि जमा नहीं करने के कारण राशि जमा करने का अंतिम अवसर 13 जुलाई 2026 तक दिया गया है। राशि जमा न करने पर राशि जमा होने तक या एक महिने का सिविल जेल भेजा जाएगा।

इन 5 पूर्व सरपंचों को अंतिम चेतावनी- जिन पूर्व सरपंचों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है उनमें प्रेम सिंह ध्रुव ग्राम भटभेरा वसूली राशि 9 लाख 15 हजार 997,निर्मला साहू ग्राम अडबांधा वसूली राशि 37500, माधुरी ग्राम लिमतरा वसूली राशि 37500,मानसिंह साहू ग्राम ढेकुना वसूली राशि एक लाख 80 हजार और देवनारायण साहू ग्राम खिलोरा वसूली राशि 2 लाख 96 हजार 713 शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story