नारायणपुर : जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now

नारायणपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में किया जाएगा। आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

युवा उत्सव में कुल 9 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें विकसित भारत चौलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव रील चौलेंज, पारंपरिक वेशभूषा तथा राज्य स्तर पर रॉक बैंड प्रतियोगिता शामिल हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा, खंड शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आयोजन के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763868 Articles

Share this story