किसान मितान के जरिए गाँव-गाँव तक पहुँचेगा किसान मोर्चा का संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर करेंगे नेतृत्व

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 4 नवम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के 27 हजार बूथों में 'किसान मितान' के गठन का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी सिलसिले में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम 5 नवम्बर को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बंसीलाल गुर्जर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित रहेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ स्तर पर 'किसान मितान' तैयार कर किसानों को संगठन और शासकीय योजनाओं से किसानों को सीधे जोड़ना है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री द्वय राकेश तिवारी व ओमप्रकाश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story