ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एसडीएम एवं विहित प्राधिकारी ने जारी किया आदेश

WhatsApp Channel Join Now
ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एसडीएम एवं विहित प्राधिकारी ने जारी किया आदेश


ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एसडीएम एवं विहित प्राधिकारी ने जारी किया आदेश


25 सितंबर को पंचायत भवन में होगा विशेष सम्मेलन

रायपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। ग्राम पंचायत झलमला, जनपद पंचायत पुसौर में सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं विहित प्राधिकारी, रायगढ़ द्वारा 9 सितंबर को जारी आदेश में पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 21(2) के तहत सरपंच के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव की सूचना के आधार पर विशेष सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत झलमला में सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मेलन 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे पंचायत भवन झलमला में आयोजित किया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए रश्मि पटेल, नायब तहसीलदार, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं विहित प्राधिकारी, रायगढ़ ने मंगलवार काे बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुसौर को पत्र भेजा गया है। इसमें ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित सूचना पत्र सरपंच/पंचों को तामील कराकर उसकी तामिली पावती कार्यालय को भेजने तथा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story