मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका

WhatsApp Channel Join Now
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका


एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहा विशेष पुनरीक्षण, प्रारंभिक सूची का हो चुका है प्रकाशन

धमतरी, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और दर्ज जानकारी में संशोधन कराने का अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं अभिहित अधिकारी मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नामों के विलोपन तथा दर्ज जानकारी में आवश्यक सुधार की कार्रवाई करेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों से अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है या व्यक्तिगत विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सुधार कराएं। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को किया जा चुका है। इस पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी को मतदान का अधिकार मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779001 Articles

Share this story