सादगी की मिसाल : वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर ओपी ने किया भोजन

WhatsApp Channel Join Now
सादगी की मिसाल : वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर ओपी ने किया भोजन


रायगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के आज कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह जमीन पर हरी चटाई बिछाकर, पत्तल के सामने बैठकर भोजन किया। न कोई कुर्सी, न कोई टेबल, न कोई अलग पंडाल, कार्यकर्ताओं के मध्य एक आम कार्यकर्ता की तरह कतार बद्ध होकर खाना लिया और जमीन में बैठकर ही भोजन किया।

आयाेजकाें ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था थी। ओपी चौधरी ने वीआईपी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर वे लाइन में लगे, अपनी थाली ली और वहीं जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा, यही तो भाजपा की संस्कृति है। जहाँ पद नहीं, सेवा और समर्पण बड़ा होता है। ओपी चौधरी ने कलेक्टर रहते हुए भी सादगी नहीं छोड़ी और मंत्री बनने के बाद भी वही सादगी कायम है। पंगत में बैठकर खाना, सबके साथ घुल-मिल जाना – यह संस्कार ही एक कार्यकर्ता को जननेता बनाता है।

जमीन पर बैठकर भोजन करते हुए वित्त मंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग लिख रहे हैं ऐसे जननेता पर हमें गर्व है। सच ही है, कुर्सी पर बैठकर आदेश देना आसान है, लेकिन जमीन पर बैठकर सबके साथ भोजन करना ही सच्चे नेतृत्व कर्ता की पहचान है।

.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770190 Articles

Share this story