सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टिफिकेट सेवा का प्रशिक्षण
Oct 16, 2026, 15:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 16 अक्टूबर (हि. स.)। स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की सेवा को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है।
इस सेवा के संचालन और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए आज शुक्रवार को प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में ऑनलाइन आवेदन, पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। ऑनलाइन व्यवस्था से नागरिकों को यह सेवा अधिक सुगमता से उपलब्ध होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

