तेंदूपत्ता श्रमिक छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
तेंदूपत्ता श्रमिक छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


जगदलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, जगदलपुर वन मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना और आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

संबंधित विभाग ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवेदन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी के लिए संबंधित वन विभाग या वनोपज सहकारी यूनियन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story