जगदलपुर : दो मई से लागू वन वे व्यवस्था हटायी जायेगी, प्रशासन ने भी जतायी सहमति

जगदलपुर : दो मई से लागू वन वे व्यवस्था हटायी जायेगी, प्रशासन ने भी जतायी सहमति
WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर : दो मई से लागू वन वे व्यवस्था हटायी जायेगी, प्रशासन ने भी जतायी सहमति


जगदलपुर, 16 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव के निर्देश पर आज गुरुवार को महापौर सफीरा साहू, पार्षद संजय पाण्डेय, यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव व आलोक अवस्थी ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर विजय दयाराम एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा से स्टेट बैंक रोड व सर्किट हाउस रोड में वन वे की व्यवस्था समाप्त करने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान आम लोगों सहित क्षेत्र के व्यापारियों को हो रही असुविधाओं के विषय में बताया गया। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने दोनों मार्ग में वन वे समाप्त करने सहमति जतायी है। स्टेट बैंक व सर्किट हाउस मार्ग से वन वे व्यवस्था हटायी जायेगी।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम करने प्रयोग के तौर पर 02 मई से स्टेट बैंक रोड व सर्किट हाउस मार्ग को वन वे किया गया था। दोनों मार्ग में पांच चौराहे होने के कारण वन वे का प्रयोग बाधित हो रहा था व लोगों सहित क्षेत्र के व्यापारियों को लगातार परेशानी हो रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव ने महापौर सफीरा साहू एवं भाजपा पार्षदों को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करने निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में शहर की भौगोलिक स्थिति, दोनों मार्ग में चौराहे, वन वे के कारण लगातार लग रहे जाम व लोगों सहित व्यापारियों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही दोनों मार्गों में वन वे की व्यवस्था अविलंब समाप्त करने कहा गया है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने स्टेट बैंक रोड व सर्किट हाउस रोड में वन वे की व्यवस्था समाप्त करने सहमति व्यक्त की है, अब दोनों प्रमुख मार्ग से वन वे व्यवस्था अविलंब हटायी जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story