धमतरी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, 11 दिसंबर तक होंगे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, 11 दिसंबर तक होंगे आवेदन


धमतरी, 12 नवंबर (हि.स.)। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष

संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रारंभिक मतदाता

सूची का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र

एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के

सुधार के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक 11 दिसंबर

2026 तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिले के

सिहावा (अजजा), 57-कुरूद और 58-धमतरी विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में

कुल 6 लाख 11 हजार 193 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3 लाख 1 हजार 405 पुरुष, 3

लाख 9 हजार 783 महिलाएं और पांच तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिले में

कुल 816 मतदान केंद्र हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पुनरीक्षण से पहले

मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी किया गया है। इसके तहत सात नए मतदान

केंद्र बनाए गए हैं। वहीं तीन मतदान केंद्रों के भवन, एक के स्थल और चार के

नाम में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा दो अनुभागों में भी बदलाव किया

गया है।

युक्तियुक्तकरण के बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 2

नवंबर को प्रारूप-6 में कर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका

है। पुनरीक्षण के दौरान ऐसे भारतीय नागरिक, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की

आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा इससे अधिक उम्र के हैं और जिनका नाम मतदाता

सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह

मृत मतदाताओं और विवाह अथवा अन्य कारणों से संबंधित मतदान केंद्र की

भौगोलिक सीमा से बाहर स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई

भी की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम, रिश्ते, उम्र, उपनाम और जन्मतिथि जैसी

प्रविष्टियों में त्रुटि होने या फोटो अस्पष्ट होने पर प्रारूप-8 के माध्यम

से संशोधन कराया जा सकता है। एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र की सीमा में

निवास स्थान बदलने वाले मतदाता भी अपना पता और मतदान केंद्र संबंधी विवरण

अपडेट करा सकते हैं। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी

आवेदन और दावा-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। संबंधित अधिकारियों द्वारा

आवेदनों का सत्यापन कर 28 दिसंबर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

निर्वाचन

आयोग ने वर्ष 2027 की आगामी अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर

को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से भी अग्रिम आवेदन लेने की

सुविधा दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे

मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच लें तथा पात्र युवाओं के नाम

जुड़वाने, त्रुटियों में सुधार और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए

निर्धारित समय में आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से

वंचित न रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story