दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर में एक की माैत, एक गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर, 08 नवंबर (हि.स.)। न्यायधानी के तखतपुर थाना क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली नेशनल हाईवे-130ए पर रविवार काे दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतक की पहचान ग्राम अरईबंद निवासी केशर यादव के रूप में हुई है। हादसा ग्राम खपरी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story