33.25 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
33.25 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 08 जून (हि.स.)। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आराेपित किशोर बघेल 36 वर्ष के घर से 33.25 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। गांजा एक नीले रंग के ड्रम में छिपाकर रखा गया था। आराेपित किशोर बघेल काे आज साेमवार काे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम केशरपाल के आवास पारा में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए रखे हुए था। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर संदेही किशोर बघेल निवासी केशरपाल आवास पारा के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखे नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर गांजा मिला। कुल 33.25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story