48.740 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
48.740 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आराेपित गिरफ्तार


सुकमा, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले की छिंदगढ़ पुलिस ने ईको वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही 48.740 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में आंध्र प्रदेश के रहने वाले आराेपित शेख चिन्ना (26) को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 23,680 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

छिंदगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सूचना मिली कि सुकमा की ओर से आ रहे ईको वाहन क्रमांक एपी-39-डब्लयू-5611 में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में थाने के सामने एनएच-30 पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध ईको वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में शराब बोरियों और झोलों में छिपाकर रखी गई थी। तलाशी के दौरान रॉयल चैलेंज व्हिस्की के 35 पौवे, जम्मू व्हिस्की के 48 पौवे और सींबा प्रीमियम बीयर की 52 बोतलें मिलीं। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल ईको वाहन भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शेख चिन्ना, पिता स्व. बादशाह, मूल रूप से ग्राम जग्गम पालेम, थाना रम्पाचौड़ावरम, जिला ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) का रहने वाला है। वह फिलहाल ग्राम रोकेल, थाना छिंदगढ़ में रह रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story