गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 25 जून (हि.स.)। जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को पीडि़ता अपने पति के साथ थाना लोहत्तर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम शीतलपुर निवासी जितेंद्र मेरिया (20 वर्ष) ने रात के समय उसके घर में घुसकर, यह जानते हुए भी कि वह गर्भवती है, जबरन दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 64(2)(द्ध), 333 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम शीतलपुर में घेराबंदी कर आरोपित को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे 24 जून की शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक पवन मरकाम, आरक्षक राजेश नेताम, मनीष चालाकी तथा बोहरन नरेटी का याेगदान रहा । कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी गई सूचनाओं और सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story