भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की आरती, छलका भाई- बहनाें का प्यार

WhatsApp Channel Join Now
भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की आरती, छलका भाई- बहनाें का प्यार


धमतरी, 11 नवंबर (हि.स.)। भाईदूज का पर्व शहर समेत ग्रामीण अंचल में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनाें को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किया।

पांच दिवसीय दीपावली पर्व के पांचवें दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। घरों में भाईदूज का उल्लास नजर आया। शुभ मुहूर्त में भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। आरती की थाल सजाकर बहनाें ने भाइयों की आरती उतारी। तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर नारियल भेंट किया। वहीं भाइयाें से बहनों ने उपहार प्राप्त किया। इस पर्व का सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चाें में देखा गया। घरों के सामने दीप जलाकर रंगोली बनाई गई। घर में खीर-पूड़ी व अन्य खाद्य सामग्री बनाकर भगवान को भोग लगाया गया।

पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि, शास्त्राें के अनुसार भाईदूज का खास महत्व है। लंका दहन के बाद जब श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं,तो अयोध्यावासियाें ने श्री राम को भाई मानकर उनकी पूजा की तब से यह परंपरा चली आ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story