अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने अर्पित की श्रद्धांजलि


कोरबा, 16 अगस्त (हि. स.)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा अटल परिसर में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा और वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में प्रदर्शित पट चित्रों का अवलोकन कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और विचारों से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story