सिहावा की जर्जर सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, एनएसयूआई ने किया सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
सिहावा की जर्जर सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, एनएसयूआई ने किया सड़क जाम


सिहावा की जर्जर सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, एनएसयूआई ने किया सड़क जाम


धमतरी, 16 जून (हि.स.)। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों के मुद्दों को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई ने सिहावा चौक में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं सड़कजाम किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, किसान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। संगठन की ओर से प्रशासन कोज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई तथा जनहित की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने जर्जर सड़कों, खाद संकट, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई सिहावा विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया।

आंदोलन के दौरान संगठन ने क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें जर्जर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, किसानों को समय पर खाद एवं कृषि सामग्री उपलब्ध कराना, महंगाई पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही।

धरना सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि सिहावा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। सभा को राजू सोम, अंजोर निषाद, मनोज साक्षी, संत मरकाम, सोनू चौहान, आसिफ खान, अनवर रजा, पारसमणी साहू, चैतन्य साहू, विवेक बंजारे, फैसल खान और राकेश नेताम सहित कई नेताओं ने संबोधित करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

चक्काजाम के दौरान आवागमन प्रभावित रहा और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा करनी पड़ी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगभग 45 मिनट बाद सड़कजाम समाप्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द यादव ने किया।

इस अवसर पर लोकेश्वर साहू, वेंकट देवांगन, भावेश चंदनिया, लक्ष्य बंजारे, लक्ष्य तिवारी, जय प्रकाश साहू, भानेन्द्र साहू, तेजवान मरकाम, कुणाल यादव, दशरथ प्रजापति, सुदीप सिन्हा, गौरव दास, यश चंद्राकर, जगेंद्र साहू, त्रिभुवन मंडावी, रोशन वंदे, गुंजन मरकाम सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story