एनएसएस शिविर कुरुसपाल में स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता व नशामुक्ति का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
एनएसएस शिविर कुरुसपाल में स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता व नशामुक्ति का संदेश


जगदलपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के शाउमावि करीतगांव, बकावंड की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम कुरुसपाल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार काे स्वच्छता, जनजागरूकता और सेवा भावना के संदेश के साथ हुआ। शिविर की थीम ‘टीबी फ्री यूथ एवं नशामुक्त युवा’ रही।

अंतिम दिवस स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर शिविर के उद्देश्यों को व्यवहार में उतारा तथा सर्वे के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीबी जागरूकता एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत एकत्रित किए गए 42 बैग कचरे को जगदलपुर स्थित रिसाइक्लिंग केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी कु. मोनिका कश्यप ने विस्तार से दी। स्वयंसेवकों ने एकत्रित कचरे को रिसाइक्लिंग केंद्र पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार भूआर्य उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, ग्राम गुमडेल की सरपंच श्रीमती शर्मिला कश्यप, सरपंच पति रुखधर कश्यप, पंच बंशीधर कश्यप, कार्यक्रम अधिकारी भुनेश्वर लाल साहू, एसके देवराजन एवं रायधर कश्यप मौजूद रहे।

अपने संबोधन में डॉ. संजीवन कुमार भूआर्य ने स्वयंसेवकों को गांव के प्रति समर्पण भाव से सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुरुसपाल सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आई आपदा के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा जिस तत्परता, सहयोग और स्वस्फूर्त सेवा भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन किया, उसकी सराहना की। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने स्वयंसेवकों को जीवन की हर चुनौती का साहस और दृढ़ता से सामना करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बाढ़ प्रभावित परिवारों के विद्यार्थी स्वयंसेवकों को डॉ. संजीवन कुमार भूआर्य एवं बलिराम बघेल द्वारा इन्वर्टर बल्ब प्रदान किए गए। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, स्वयंसेविका, दलनायक, दल सदस्य एवं दल को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह ठाकुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी वाणी हुमने, लोकेश्वर निषाद, इंद्रजीत साहू तथा नगरनार थाना क्षेत्र की प्रधान आरक्षक सुमनी मुड़मू एवं आरक्षक थानेश्वरी का विशेष योगदान रहा। शिक्षक मोहम्मद मोइन खान, नीरज सेठिया, तुषार साहू सहित समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story