कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरली होटल और शारदा स्वीट्स को बंद करने का नोटिस जारी

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरली होटल और शारदा स्वीट्स को बंद करने का नोटिस जारी


कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरली होटल और शारदा स्वीट्स को बंद करने का नोटिस जारी


कोरबा, 13 नवंबर (हि. स.) । जिले के कटघोरा में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने मुरली होटल और शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत के आधार पर मुरली होटल में सांभर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई ) के नियमों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। दोनों प्रतिष्ठानों को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इनके क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

खाद्य अधिकारी विकास भगत ने शुक्रवार काे बताया कि शिकायत मिलने पर मुरली होटल से सांभर का नमूना जांच के लिए लिया गया है। निरीक्षण में अस्वच्छ परिस्थितियां और एफएसएसएआई के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से कटघोरा के होटल और मिठाई दुकानों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776353 Articles

Share this story