मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नहीं, पार्षद ने शर्ट उतार कर दिया धरना
धमतरी, 11 जुलाई (हि.स.)। धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में मुरूम के मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज हैं। तालाब सफाई के आड़ में ठेकेदार द्वारा मुरूम के अवैध उत्खनन करने के आरोप व शिकायत वार्डवासियों ने नगर पंचायत में की है, लेकिन कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। इससे आक्रोशित पार्षद ने शर्ट उतारकर हाइवे के सामने बैठकर धरना दिया।
नगरवासियों के अनुसार नगर पंचायत भखारा में पिपराही तालाब की सफाई किया जा रहा है। तालाब सफाई के आड़ में यहां मुरूम का अवैध किया जा रहा है, इससे परेशान होकर पार्षद भूपेंद्र यादव ने शर्ट उतार हाईवे के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, तो सीएमओ और नगर पंचाय उपाध्यक्ष मौके पर जाकर ठेकेदार से मुरूम के उत्खनन के लिए खनिज विभाग की अनुमति की कापी प्रस्तुत करने कहा, लेकिन प्रस्तुत नहीं किया गया। नगर पंचायत भखारा में स्थित पिपराही तालाब की सफाई करने के लिए तालाब का पानी सूखा दिया गया है। यहां सूखे तालाब में खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर नगर के ही एक ठेकेदार पर मुरूम के अवैध उत्खनन करने का आरोप है, जो बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन कर मुरूम का अवैध परिवहन करा चुका है।
ठेकेदार का कहना है कि मुरूम के उत्खनन के लिए उनके पास स्वीकृति की आदेश की कापी है, लेकिन वह नगर पंचायत में आदेश की प्रति प्रस्तुत नहीं किया, ऐसे में यह उत्खनन अवैध है। इस मामले में पार्षद भूपेंद्र यादव का कहना है कि पहले तालाब की मिट्टी की निकासी किया जाना था, जिसे छोड़कर मुरूम का अवैध उत्खनन कर आर्थिक आय अर्जन की मंशा से मुरूम की अवैध उत्खनन करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बस्ती पंचायत और उनके द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक खनन बंद नहीं किया गया, इससे परेशान होकर वह धरना में बैठने मजबूर हुआ है। पार्षद भूपेंद्र यादव के धरना प्रदर्शन के बाद सीएमओ हरिकिशन पावरिया के निर्देश पर मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन बंद करा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

