नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रायपुर के एकात्म एवं ठाकरे परिसर में जश्न का माहौल
रायपुर 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जश्न का माहौल रहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं ढोल नगाड़े बजाकर नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की अराजक सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में भाजपा सफल रही। नबीन के संगठनात्मक अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा और जिन राज्यों में भाजपा कमजोर है, उन राज्यों में नबीन के नेतृत्व में कमल खिलाने भाजपा कार्यकर्ता तत्पर हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, संध्या परगनिहा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, उज्जवल दीपक, रायपुर शहर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, डॉ. सलीम राज, अंजय शुक्ला, संजूनारायण सिंह ठाकुर, अमित मैशरी, तुषार चोपड़ा, कृतिका जैन, विशाल पांडेय, अंकित द्विवेदी, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान एकात्म परिसर में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ललित जयसिंघ, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

