निर्मल कोसरे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
निर्मल कोसरे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नियुक्त


रायपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। भिलाई -चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश बीते देर शाम जारी किया है। निर्मल कोसरे ने अनुसूचित जाति विभाग का छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो दायित्व हमें सौपा है, उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। अनुसूचित जाति के उत्थान के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story